फोटो 2मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाती नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी।संवाद
नारनौल। नगर परिषद नारनौल में बुधवार को मनोनीत पार्षदों का शपथ दिलाई गई। समारोह सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में हुई। नगर परिषद नारनौल की प्रधान कमलेश सैनी ने संजय अमन, जगदीश पाशी और सुदर्शन बंसल को शपथ दिलाई। भाजपा जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव, राकेश कुमार शर्मा, किशन बोहरा, भगवानदास, अतर सिंह, संदीप वर्मा, विकास अग्रवाल, जोगेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद थे। संवाद