नारनौल। सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। शुक्रवार को जिला में 2438 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 127598 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं शुक्रवार को जिला में 27 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 18054 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
जिला में शुक्रवार को 18 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 2176 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। वहीं शनिवार को मंडियों में खरीद नहीं हुई। सभी मंडियों में अभी तक के खरीद कार्यों की जांच चल रही है। कमेटी ने 7 फर्म के लाइसेंस निलंबित कर दिए है। शनिवार को रिकॉर्ड की जांच की गई। दूसरी ओर उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अटेली, बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 237 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना में 394 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। शुक्रवार को नांगल चौधरी व निजामपुर में कुल 570 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 1107 व महेंद्रगढ़ में 130 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। शुक्रवार को सतनाली में सरसों की कोई आवक नहीं हुई। शुक्रवार को अटेली में 27 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। शुक्रवार को नांगल चौधरी, सतनाली कनीना, महेंद्रगढ़ व नारनौल में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार शुक्रवार को सतनाली में 18 मीट्रिक टन चने की आवक हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में शुक्रवार को चने की कोई आवक नहीं हुई।