नारनौल। ग्रीन जोन में शामिल जिले के लोगों को सोमवार को कोई खास राहत नहीं मिली। देर रात डीसी ने धारा 144 लगा दिया। हालांकि सुबह कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकाने खोली। लेकिन,बाद में प्रशासन ने बंद करा दिया। दूसरी ओर बैंक और डाकघरों में लोगों की भीड़ लगी रही। अन्य दिनों की अपेक्षा लोग घरों से बाहर निकले। इससे बाजार बंद होने के बावजूद सुबह पहच पहल रहीं। दूसरी ओर स्टेशनरी की दुकानों पर लोग कापी-किताब लेते दिखे। वहीं व्यापारी संगठनों से डीसी से मिलकर बाजार खोलने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की है। बता दें कि ग्रीन जोन में शामिल जिले में सोमवार से कुछ छूट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, प्रशासन ने अपने स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया है।