सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में बुधवार को भी कोई नया कोरोना वायरस संक्रमित मामला नहीं आया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21687 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 21533 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं जिले में अब तक 153 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना का एक केस अभी भी एक्टिव हैं। जबकि जिले में 28 जुलाई तक 196184 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 104344 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 313057 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1593 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।