जिले में मंगलवार को कोई भी नया कोरोना वायरस संक्रमित केस नहीं आया है। जिले में अब तक 21687 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 21532 संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 153 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के दो केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 20 जुलाई तक 194376 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 103410 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 307157 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1380 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।