जिले में शनिवार को कोई भी नया कोरोना वायरस संक्रमित केस नहीं आया है। वहीं एक मरीज ठीक होने के बाद अब जिले में एक ही केस सक्रिय रह गया है। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21687 है। वहीं कुल 21532 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं जिले में 24 जुलाई तक 195342 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 103927 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 310386 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1187 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।