फोटो नंबर-20बाबा श्याम की निशान शोभायात्रा में भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद
नारनौल। श्याम मंदिर में शनिवार को श्री श्याम मंदिर कमेटी रेलवे चौकी 45सी द्वारा शहर में निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा पुरानी मंडी, मेहता चौक, मोहल्ला चौधरियान, गुरुनानकपुरा व पीरआगा की तरफ से होते हुए वापस श्याम मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं बैंडबाजों व डीजे पर झूमते हुए और रंग-गुलाल उड़ाते हुए चल रही थी। निशान शोभायात्रा के मंदिर में पहुंचने पर वहां भंडारे का भी आयोजन किया गया।