फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पानी में मिलने वाले नौ तत्वों की होगी जांच, कुरुक्षेत्र लैब में भेजे जाएंगे 8250 सैंपल

Sat, 05 Aug 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पानी में मिलने वाले तत्वों की लैब में अब जांच हाेगी। इससे पता लग सकेगा कि पानी में कौन से तत्व की कमी है। इससे पता चल सकेगा कि किस गांव में पानी पीने योग्य नहीं है और कौन-कौन से तत्वों की कमी है। इन सैंपल को कुरुक्षेत्र लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अटल भूजल योजना के तहत जिले के 255 गांवों में 1275 सैंपल लिए गए हैं। टीम ने प्रत्येक गांव से अलग-अलग जगह से पांच सैंपल लिए है जिससे गांव के सभी ट्यूबवेल के पानी में मौजूद तत्वों की उचित जानकारी मिल सकेगी। जिले में जलस्तर को सुधारने के लिए अटल भूजल योजना के तहत अनेक योजना चल रही है। जिले के कुछ हिस्से में पीने योग्य पानी नहीं है तो कहीं नहरी पानी आने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। अटल भूजल योजना में प्रदेश के 14 जिले शामिल है। इनमें से पानी की सबसे ज्यादा किल्लत महेंद्रगढ़ जिले में है।


14 जिलों के 1656 गांवों से लिए गए सैंपल

अगर प्रदेश की बात करें तो 14 जिले अटल भूजल योजना में शामिल है। इन 14 जिलों के 1656 गांवों से पांच-पांच पानी के सैंपल लिए गए है। जहां से 8250 पानी के सैंपल अटल भूजल योजना के तहत एकत्रित किए जा चुके हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद उन गांवों में टीम स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहेगी। इस योजना में महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल व रेवाड़ी शामिल है।
विज्ञापन




लोगों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने का प्रयास

अटल भूजल योजना के तहत लिए गए सैंपल को कुरुक्षेत्र लैब में भेजा जाएगा। कुरुक्षेत्र लैब में पानी के पीएच मान, विद्युत चालकता, क्षारियता, कठोरता, फ्लोराइड, नाइट्रेट, क्लोराइड, आयरन व बैक्टीरिया के बारे में पता किया जाएगा। इस जांच रिपोर्ट के बाद जहां पानी में कमी है टीम उन गांवों को चिह्नित कर लोगों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने का प्रयास करेंगी। हालांकि नारनौल जनस्वास्थ्य विभाग में पानी की जांच की लैब लगी हुई है, लेकिन वहां पानी में मिलने वाले 9 तत्वों की जांच नहीं होती है जिसकी वजह से कुरुक्षेत्र की लैब में सैंपल भेजे जाएंगे।




जिले के पांच ब्लाॅक से लिए गए सैंपल
जिले के अटेली, नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी ब्लॉक के 255 गांवों में पानी के सैंपल लिए गए है। अटल भूजल योजना में निजामपुर, सीहमा व सतनाली ब्लॉक शामिल नहीं है। टीम ने पांचों ब्लॉक के प्रत्येक गांव से पांच-पांच सैंपल एकत्रित किए है। अगर यह कहें कि पांच ब्लॉकों से 1275 सैंपल टीम ने लिए है।



जिले के पांच ब्लॉकों से 1275 पानी के सैंपल लिए जा चुके हैं जिन्हें जल्द ही कुरुक्षेत्र लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस योजना में प्रदेश के 14 जिले शामिल है, वहां से पानी के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

-रोहित शुक्ला, जिला विशेषज्ञ, अटल भूजल योजना, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें