फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पानी के टैंक में गिरी नीलगाय

Mon, 28 Apr 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- कनीना में होद में गिरी नीलगाय--संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना की बड़ी बणी स्थित नहरी पानी पर आधारित जलघर के टैंक में सोमवार को नीलगाय गिर गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने निकालकर बणी में छोड़ा। कनीना निवासी कंवर सैन, सुनील कुमार, संजय, धर्मवीर, वीरेंद्र आदि ने बताया कि काफी समय से इस जलघर के टैंक के चारों ओर चहारदीवारी चहारदीवारी की मांग की जा रही है। आए दिन इसमें बेसहारा पशु एवं जंगली जानवर गिर जाते हैं, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग अभी तक न तो इसके चारों और जालियां लगा पाया है और न ही दीवार बना पाया है। जंगली जीव प्यास बुझाने के चक्कर में आए दिन इनमें गिर जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें