निजामपुर। ग्राम नापला में पंच सूबेसिंह के निधन से रिक्त हुई पंच सीट पर उनके पुत्र नीलेश को निर्विरोध पंच चुना गया। ग्राम सरपंच राकेश ने बताया कि संबंधित वार्ड से केवल नीलेश ने ही नामांकन दाखिल किया था जबकि अन्य किसी उम्मीदवार ने फार्म नहीं भरा। इसके चलते उनका निर्विरोध चयन सुनिश्चित हुआ। ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि नीलेश अपने पिता की तरह गांव के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। लोगों का मानना है कि वह पंचायत में नई ऊर्जा के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। संवाद