फोटो 2नोलायजा गांव में निकिता का घोड़ी पर बनवारा निकालते परिजन।संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी नगर पालिका क्षेत्र गांव नोलायजा में भरत सिंह ने बेटी निकिता का घोड़ी पर बनवारा निकालकर बेटा-बेटी एक समान का संदेश दिया। बता दें कि बदलते वक्त के साथ अब न सिर्फ लोगों की सोच बदल रही है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी अभिप्रेरणा का कार्य किया जा रहा है। निकिता ने बताया कि घोड़ी पर बनवारा निकालकर अच्छी पहल की है। दहेज प्रथा व कन्याभ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को छोड़कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश देना पर गर्व है। वह चाहती हैं हर माता-पिता बेटी को बेटों के समान ही सम्मान दें। इस अवसर पर सतीश डांगी, विक्रम सिंह, विजेंद्र सिंह, कविंद्र डांगी, टिंकू डांगी व सुबेसिंह आदि मौजूद रहे। संवाद