कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी की छात्रा निकिता निवासी गांव पोता ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी द्वारा आयोजित बीएससी (एनएम) पांचवें सेमेस्टर की विश्वविद्यालय परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने छात्रा और प्राध्यापकों को बधाई दी। प्राचार्य ने आशा व्यक्त की कि महाविद्यालय की छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी।