फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों ने सेवा नियमों को समाप्त करने वाले पत्र की प्रतियां जलाईं

Thu, 01 Aug 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों ने सेवा नियमों को समाप्त करने वाले पत्र की प्रतियां महाबीर चौक पर जलाकर रोष व्यक्त किया। इससे पहले सभी एनएचएम कर्मचारी सुभाष पार्क में एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने सेवा नियमों को समाप्त करने वाले पत्र की प्रतियां भी जलाईं।
विज्ञापन

सर्वप्रथम केरल के वायनाड में आए भूकंप में अपनी जान गंवाने वाले आमजन की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इसके पश्चात आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि जब भी कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल उच्च अधिकारियों के पास किसी मांग को लेकर जाता है तो एक ही जवाब दिया जाता है कि पहले आपके सेवा नियम समाप्त होंगे। उसके बाद आपकी मांगो को पूर्ण किया जा सकता है। इसी रोषस्वरूप आंदोलनरत कर्मचारी सुभाष पार्क से संवेदना अस्पताल व उपायुक्त निवास के सामने प्रदर्शन करते हुए महाबीर चौक पहुंचे। वहां पर वित्त विभाग की प्रतियां फूंकी गई। इसके पश्चात कर्मचारी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सिंघाना मार्ग से वापस धरना स्थल सुभाष पार्क में पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक संदीप यादव, जिला मंत्री विनोद राव, डाॅ. लोकेश, डाॅ. नितिन, डाॅ. अमित शर्मा, ज्ञानवती, सपना, मंजू यादव, रेणू यादव, रूचिका, मनिषा, ज्योतशना, हेमंत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें