फोटो नंबर-03स्टाफ सदस्यों को पाठ्य पुस्तक भेंट करते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : samvad
नारनौल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नायन में यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन ने कक्षा 6 से 12 तक के गरीब बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकें दीं। ब्लॉक नांगल चौधरी फाउंडेशन की टीम के सदस्य चिराग, अर्पित, विवेक, राकेश, विपिन, विवेक कुमार ने प्राचार्य डॉक्टर महिपाल सिंह को पाठ्य पुस्तकें भेंट की। प्राचार्य डॉ. महिपाल सिंह ने इस नेक काम के लिए टीम को सम्मानित किया। पुस्तकों को गरीब बच्चों को बांटी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य नीतू यादव, ईश्वर सिंह, जगदीश प्रसाद, रामौतार, हरिकिशन, प्रदीप, जसवंत, पवन कुमार, विरेन्द्र सिंह, सुन्दर सिंह, बलवान सिंह, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे। संवाद