निजामपुर। नारनौल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट विजयपाल का ताऊ देवीलाल चौक पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट विजयपाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर संदीप भांखर, एडवोकेट सुशील, मुख्तियार, मुकेश जागीदार, मुंशी जांगिड़, संतलाल साहब, सतवीर निजामपुर और रण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद