फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नव निर्वाचित विधायक ने बाजरे की खरीद को लेकर अनाज मंडी का किया दौरा

Sat, 12 Oct 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में बाजरे की जांच करते नवनिर्वाचित विधायक कंवर सिंह यादव--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक कंवर सिंह यादव शुक्रवार शाम को महेंद्रगढ़ और सतनाली अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने बाजरे की खरीद का जायजा लिया व अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां आने वाले किसानों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर किसान व व्यापारी को किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो उसे तत्काल प्रभाव से दूर कराएं। विधायक ने कहा कि इस बार महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बाजरे की बंपर पैदावार हुई है। प्रत्येक किसान का एक-एक दाना सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। सरकार में व्यापारी, किसान व मजदूर वर्ग को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने वेयर हाउस की प्रबंधक रूबी हुडा से खरीद को लेकर जानकारी ली। इस दौरान पवन खैरवाल जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, किसान व व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें