फोटो संख्या:64- लोक निर्माण विश्राम गृह में नवनिर्वाचित विधायक कंवर सिंह यादव को गुलदस्ता भेंट
महेंद्रगढ़। लोक निर्माण विश्राम ग्रह में रविवार को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कंवर सिंह यादव को गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। इस दौरान रमेश सैनी ने विधायक के समक्ष शहर की विभिन्न समस्याओं को रखा।
विधायक कंवर यादव ने आश्वासन दिया कि शहर की सभी समस्या को प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि नगर पालिका का गठन हुए ढाई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शहर में एक भी ईंट नहीं लग पाई हैं। शहर की जनता पार्षदों से विकास कार्यों को लेकर सवाल कर रहें हैं। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता को उठाना पड़ रहा है। नवनिर्वाचित विधायक कंवर सिंह यादव ने पार्षदों को आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र की सभी समस्या का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस मौके पर नगर पार्षद विष्णु वाल्मीकि, पार्षद देवेंद्र उर्फ सोनू सैनी, पार्षद प्रतिनिधी यशपाल यादव, पार्षद प्रतिनिधी हरिराम खन्ना, अशोक सैनी, पार्षद प्रतिनिधी अश्वनी सोनी मौजूद रहे।