फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवनिर्वाचित विधायक ने अनाज मंडी जांचीं व्यवस्थाएं

Sun, 13 Oct 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 23नारनौल की नई अनाज मंडी में बाजरे की फसल का जायजा लेते विधायक ओम प्रकाश यादव। स्त्रोत-
विज्ञापन
नारनौल। नवनिर्वाचित विधायक ओम प्रकाश यादव ने शनिवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद का औचक निरीक्षण किया। मंडी निरीक्षण के दौरान ओम प्रकाश यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाजरे के उठान का कार्य अतिशीघ्र करवाएं और मंडी में सफाई प्रबंधन पर ध्यान रखें।
विज्ञापन


विधायक ने अनाज मंडी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व आढ़तियों को कहा कि वे किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया में कोई परेशानी ना आने दें। उन्होंने बाजार खरीद प्रक्रिया को विस्तार से जांचा और बाजार को अच्छे से साफ करके कट्टों में भरने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके अलावा मंडी में भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाजार खरीद निरीक्षण उपरांत ओम प्रकाश यादव ने अटल कैंटीन का दौरा कर, वहां बने रहे भोजन की पौष्टिकता व बनाने की प्रक्रिया को देखा व जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें