फोटो नंबर- 08प्रतियोगिता के दौरान सवालों का जवाब देते विद्यार्थी। स्रोत : संस्था
- फोटो : अमर उजाला
नारनौल। भारत विकास परिषद की ओर से हरियाणा पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ वर्ग की भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की 26 टीमों ने भाग लिया। चार चरणों के बाद आठ टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल ने प्रथम, यदुवंशी शिक्षा निकेतन ने द्वितीय और एमएलएस डीएवी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में नारनौल शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। मुख्य अतिथि डॉ. हितेश वर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति और वैज्ञानिक विरासत से जोड़ती हैं तथा राष्ट्रप्रेम की भावना बढ़ाती हैं। संवाद