नारनौल। नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल अपना 50वां रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। यह शिविर 23 अगस्त को सिविल हॉस्पिटल नारनौल में लगाया जाएगा। संस्थापक मनीष गोगिया ने बताया कि यह रक्तदान शिविर राघव गोगिया, गुंजन जैन और रिद्धिमा जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होगा। प्रमुख समाजसेवी नरेश पटीकरा शिविर के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के पूर्व विशेष कार्य अधिकारी अभिमन्यु सिंह यादव अध्यक्षता करेंगे। भाजपा नेता एवं पूर्व अध्यक्ष जे पी सैनी और सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार विशिष्ट अतिथि रहेंगे।