नारनौल। महिला थाना में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने की। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए गंभीर समस्या है। इसे खत्म करने के लिए कानून के साथ समाज की सोच बदलना जरूरी है। उन्होंने लोगों से न दहेज लेने और न देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को दहेज विरोधी शपथ दिलाई गई। महिला थाना प्रभारी मंजूषा ने कहा कि दहेज मांगने या महिला को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करती है। उन्होंने शिकायत से लेकर न्यायालय तक की कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी। संवाद