फोटो नंबर-13रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के दौरान पहुंचे स्वयंसेवक। स्त्रोत-प्रशासन
नारनौल। नेहरू युवा केंद्र की ओर से रेलवे स्टेशन व उसके आसपास सिंगल यूज प्लास्टिक व वेस्ट मेटेरियल एकत्रित कर साफ सफाई की। नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि महाविद्यालय परिसर से रेलवे स्टेशन तक सभी ने स्वच्छता ही सेवा के नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में भाग लेने वाले सभी सक्रिय स्वयंसेवकों को प्रोत्साहन के रूप में माई भारत कैप, डायरी और पेन प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णप्रभा, लेखाकार महेन्द्र, डॉ. सत्यपाल सुलोदिया, डॉ. पलक, डॉ. जयपाल, स्टेशन मास्टर महावीर यादव उपस्थित रहे। संवाद