फोटो संख्या:77- गांव रामबास में आयोजित लंबीकूद में हिस्सा लेते प्रतिभागी--स्रोत- आयोजक
कनीना। उप मंडल के गांव रामबास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेला और खेलकूद प्रतियोगिता हुई। यह जानकारी राधा-कृष्ण मंदिर कमेटी के मनोज कुमार ने दी।
गांव लड़कों की लंबीकूद में मुकेश पिलानी ने प्रथम स्थान, अभिषेक पिलानी ने द्वितीय दूसरे स्थान तथा खेतानाथ भाकली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की लंबीकूद में नेहा ने प्रथम, तनुज ने द्वितीय तथा संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस माैके पर उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य गांव में भाईचारा, सांस्कृतिक विरासत व खेल भावना को बढ़ावा देना है। संवाद