फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : मीना

विज्ञापन
फोटो नंबर-30शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण करती हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना
विज्ञापन
अटेली। हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ जिले के चार शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मीना परमार ने गांव कांटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी और राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना संबंधित विभागों और संस्थानों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्थाओं में वास्तविक सुधार सुनिश्चित करना है, ताकि बेटियां बिना किसी भय के शिक्षा प्राप्त कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें