महेंद्रगढ़। गांव खेड़ा नीरज राव को आगामी 14 अप्रैल को राजस्थान के नागौर में आयोजित बाबा साहेब आंबेडकर की 133वीं जयंती महोत्सव पर बाबा साहेब आंबेडकर कीर्ति सम्मान 2024 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान हिन्दी साहित्य एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा। कार्यक्रम कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू नागौर एवं केंद्र सरकार में टी बोर्ड के पूर्व सदस्य भारत भूषण महंत डॉ. नानक दास के सहयोग व बाबा आंबेडकर समिति फरडोद की और से आयोजित किया जा रहा है।
नीरज राव खेड़ा ने बताया कि यह सम्मान समारोह 14 अप्रैल को भीम ऑडिटोरियम फरडोद, जिला नागौर राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मान देश-विदेश के 60 ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को दिया जा रहा है जो अपने अपने कार्य क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहे है।