नारनौल। नांगल चौधरी खंड के भोजावास गांव के नीरज कुमार ने एसएससी सीजीएल की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की। वे आबकारी निरीक्षक पद के लिए चयनित हुए हैं। नीरज के गांव पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि मेहनत व लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। पिता राधेलाल अध्यापक हैं। माता अर्चना देवी गृहणी हैं। संवाद