फोटो- 02प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनवाड़ी वर्कर को जानकारी देते अधिकारी। स्रोत-विभाग
नारनौल। महिला व बाल विकास विभाग द्वारा नारनौल शहर की आंगनबाड़ी वर्कर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर को पोषण अभियान की सफलता के लिए पोषण अभियान के जिला समन्वयक अनूप सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त जल और स्वच्छता सहायक संगठन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत द्वारा कुपोषण से बचने के लिए संतुलित आहार के साथ पेयजल गुणवत्ता संबंधित प्रशिक्षण देते हुए बताया गया कि जिस प्रकार मनुष्य के स्वस्थ जीवन के लिए एक संतुलित आहार जरूरी होता है। इस अवसर पर सुपरवाइजर सीमा, सुनीता, अनुज व प्रिया ब्लॉक प्रोजेक्ट अस्सिटेंट पोषण अभियान के साथ शहर की आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित रही। संवाद