फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनडीआरएफ ने बागेश्वर धाम का किया निरीक्षण

Sat, 16 Dec 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को उपमंडल के गांव बाघोत के बाघेश्वर धाम पर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बात कर उनको आपदा बचाव के बारे में जानकारी दी। टीम प्रभारी निरीक्षक अंकित यादव ने बताया कि उनकी टीम 4 से 16 दिसंबर तक जिले के विभिन्न गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया जिले के सभी संभावित दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर वहां के लोगों को दुर्घटना के समय किस तरह से बचाया जा सके।
विज्ञापन

अंकित यादव ने बताया जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता की देखरेख में जिलाभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल, कॉलेजों पढ़ने वाले तथा गांव में रहने वाले लोगों को दुर्घटना के समय अपने आपको व अपने परिजनों को बचाने के लिए तकनीकि जानकारी दी जा रही है। टीम सातवीं बटालियन बठिंडा पंजाब से आई है जिसमें 25 जवान एक्सरसाइज कर लोगों को हर समस्या से अवगत करा रहे हैं। वही गांव-गांव पहुंचने पर गांव के लोग एनडीआरएफ की टीम का स्वागत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें