फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नावां ने रिवासा को पांच विकेट से हराया

Sun, 03 Mar 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव जेरपुर में पहाड़ के पीछे स्थित ढाब में लगने वाले बाबा पांचों पीर के मेले के अवसर पर रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसेमं मुख्यातिथि बाबा माधोदास मंदिर के महंत बाबा सुखबीर नाथ व होशियार सिंह रहे।
विज्ञापन

रविवार को पहले दिन कुल छह मुकाबले कराए गए। पहला मुकाबला नावां व रिवासा के बीच खेला गया। नांवां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिवासा की टीम पांच विकेट खोकर 102 रन बना पाई और नांवां की टीम ने मैच पांच रन से जीत लिया। दूसरा मुकाबला देवराली व बीएडी सिगड़ा के बीच खेला गया। बीएमडी सीगड़ा ने निर्धारित ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवराली की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 78 बना सकी। बीएमडी सीगड़ा ने मैच 9 रन से जीत लिया। तीसरा मुकाबला बाबा केसरिया बी व राजावास के बीच खेला गया। बाबा केसरिया बी ने तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजावास की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिया। राजावास ने मैच आठ विकेट से जीत लिया। चौथा मैच धौली और माधोगढ़ के बीच खेला गया। धोली की टीम ने नौ विकेट पर 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए माधोगढ़ की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिया और मैच 9 विकेट से जीत लिया। पांचवां मैच डिगरोता व महेंद्रगढ़ के बीच खेला गया। महेंद्रगढ़ ने पांच विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डिगरोता की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 87 रन बना सकी। महेंद्रगढ़ ने मैच चार रन से विजेता रही।
मुख्यातिथि महंत सुखबीर नाथ ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से तन-मन स्वस्थ रहता है। हमें खेलों को आपसी प्रेम व सद्भाव से खेलना चाहिए। अच्छे खिलाड़ियों से खेल की बारीकियां सीखने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर सुखदेव यादव, सतबीर यादव, बिजेंद्र रावत चेयरमैन, मास्टर जितेंद्र वर्मा, मास्टर मुकेश वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि जोगिंद्र, मास्टर बाबूलाल रावत, विकास जांगिड़, प्रदीप जांगिड़, टोनी, कृष्ण पंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें