फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के कुलपति को नेशनल वेल-बीइंग लीडरशिप अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में योगदान के लिए नेशनल वेल-बीइंग लीडरशिप अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में उन्हें संस्थान प्रमुख श्रेणी में यह सम्मान मिला। विश्वविद्यालय की डीन प्रो. पायल चंदेल को वेल-बीइंग मेंटर चैंपियन और छात्रा मंजू फौगाट को स्टूडेंट वेल-बीइंग एंबेसडर श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह आयोजन एक्सप्रेशंस इंडिया के मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुआ। सम्मेलन में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल, बाल संरक्षण और सुरक्षित एवं समावेशी शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें