फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत 11 मई को

Fri, 15 Mar 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई विवाद कोर्ट में लंबित है या अभी कोर्ट में पहुंचा ही नहीं है और उसे आपसी समझौते से निपटना चाहते हैं तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। लोक अदालत में लोग अपना केस लगवाकर केसों का निपटारा करवा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर आमजन लोक अदालत व अन्य कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी कॉल कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें