फोटो- 26राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में हिंदी भाषा के के बारे में बताती हुई सुशीला।स्त्र
मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में हिंदी विभाग की तरफ से राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया। इस मौके पर हिंदी विभाग द्वारा हिंदी भाषा हमारा गौरव विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्राचार्या ने बताया कि हिंदी हमारी संस्कृति एवं समृद्धि का प्रतीक है। यह देश के स्वतंत्रता संग्राम की भी मुख्य भाषा रही है। मंच संचालन करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष सुशीला ने कहा कि हिंदी को सिर्फ भाषा नहीं कहा जा सकता है। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। यह हम भारतवासियों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करती है। इस मौके पर प्रो. प्रियंका, प्रो. सुनीता व डॉ. सुनील कुमारी मौजूद रहीं।