फोटो संख्या:72 सहगल फाउंडेशन आयोजित कार्यक्रम में मौजूद किसान। स्रोत: फाउंडेशन
महेंद्रगढ़। एसएम सहगल फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक के संयुक्त प्रयास से संचालित परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत गांव जासावास व नानगवास में राष्ट्रीय किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी थीम देश की रीढ़, मिट्टी के सच्चे हीरो–हमारे किसान रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के सामाजिक और आर्थिक कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान जासावास गांव में 75 पुरुष व महिला किसानों ने भाग लिया और नानगवास गांव में 80 पुरुष व महिला किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उद्यान विभाग से डॉ. राजकुमार, पशुपालन विभाग के डॉ. दिवेंद्र व डॉ. ज्योति ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था कृषि विशेषज्ञ संजय आलोरिया ने की। इसके पश्चात उद्यान विभाग के डॉ. राजकुमार की ओर से किसानों को उद्यान विभाग से मिलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग के डॉ. दिवेंद्र, डॉ. ज्योति ने किसानों को पशुपालन से जुडी जानकारी और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।