फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

विज्ञापन
गांव करीरा में राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव करीरा में सोमवार सुबह तारों की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ठेकेदार नवीन कनीना ने बताया कि घर के पास अल सुबह हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीण शिवलाल यादव, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, जगदीश यादव, होशियार सिंह, ठेकेदार पवन कुमार, अनिल यादव ने कहा कि बिजली निगम और हरियाणा सरकार से सभी ग्रामीण मांग करते हैं कि आबादी से गुजरने वाले हाईटेंशन तारों को रबड़ या प्लास्टिक से ढका जाय जिससे हादसों का डर नहीं रहे। गर्मी के मौसम में ग्रामीण घरों की छतों के ऊपर पक्षियों को पानी पीने के लिए सकोरे रख देते हैं, जिनमें पानी पीने के लिए पक्षी नजदीक के तारों पर बैठते हैं तो इस प्रकार के हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें