फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पारा जमाव बिंदु से चार कदम दूर

Mon, 05 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर माह की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ हो चुकी है। माह के पहले ही पखवाड़े में ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जहां एक और दो दिसंबर को इलाके में जमकर कोहरा पड़ा, तो रविवार की सुबह कड़ाके की ठंड भी पड़ी। नारनौल क्षेत्र में मैदानी इलाकों की सबसे ज्यादा सर्दी व सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। यहां की रेत जल्दी ठंड व जल्दी गर्म हो जाती है, जिसकी वजह से सूखाग्रस्त इलाकों में तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव होता है। रविवार को भी नारनौल में जबरदस्त ठंड पड़ी। नतीजतन पारा जमाव बिंदु की ओर लुढ़कने लगा है। रविवार को क्षेत्र का तापमान शनिवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को क्षेत्र का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था। दिन में तेज धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। तेज धूप के कारण अधिकतम पारा शनिवार के मुकाबले चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। गौरतलब है कि शनिवार को तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। जो रविवार को 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

          
ऐसे गिरा पारा
दिन     अधिकतम     न्यूनतम
01 दिसंबर   24.0      08.0
02 दिसंबर   21.0      06.0
03 दिसंबर   19.0      05.5
04 दिसंबर   23.0      04.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें