फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में धांधली को लेकर युवाओं ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 10 Aug 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में प्रदेश सरकार के द्वारा की जा रही पुलिस भर्ती पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र के कुछ युवाओं ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में युवाओं ने सरकार से इस भर्ती की न्यायिक जांच करवाने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन में युवाओं का कहना है कि सरकार के द्वारा की जा रही भर्ती से उन्हें पूरी उम्मीद थी कि निष्पक्ष की जाएगी लेकिन जब फिजिकल के रिजल्ट आए तो वो चौंकाने वाले थे। उन्होंने अपना फिजिकल एक्सीलेंट किया था लेकिन उन्हें फेल दिखाया गया है। ऐसे में उन्हें गहरा झटका लगा है। युवाओं का कहना है कि भर्ती अधिकारियों ने कुछ लोगों से सांठ-गांठ करके भर्ती फिजिकल में गड़बड़ी की है। इसलिए सरकार को इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की न्यायिक जांच करवानी चाहिए। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में सोनू, रविदत्त, सुंदर, जितेंद्र, सिदार्थ, मंजीत, रमेश, इंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें