फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे सरकार: अभय

Sun, 03 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अभय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नांगल चौधरी में मोहनपुर के नजदीक इनेलो द्वारा शनिवार को सद्भावना सम्मेलन आयोजित  किया गया। जिसमें विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला मुख्य रूप से मौजूद थे। सम्मेलन में बाबा साहब अंबेडकर तथा चौधरी देवीलाल के सिद्धांतों पर चलने का  संकल्प लिया गया। इस मौके अभय चौटाल ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में उच्च शिक्षा हासिल की थी। गरीब वर्ग को उभारने के लिए उन्होंने संविधान में विशेष प्रावधान किया है। उन्हीं के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल ने किसानों का कर्जा माफ करने के अलावा बुजुर्गों का सम्मान बढ़ाने के मकसद से बुढ़ापा पेंशन लागू की।  विभागीय कर्मचारी घर-घर जाकर पेंशन वितरित करते थे, लेकिन अब प्रदेश सरकार  पेंशन काटने पर आमदा है। उन्होंने कहा कि चुनाव  के दौरान भाजपा द्वारा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था। इसके अलावा युवाओं को 9 हजार बेरोजगारी भत्ता, कर्मचारियों को पंजाब के  समान वेतन, कंप्यूटर टीचरों को पक्का करने की घोषणा की गई थी, लेकिन सरकार  बनने के बाद पार्टी घोषणा पत्र को भूल गई। इस मौके पर मंजू चौधरी, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सतबीर नौताना, अमर सिंह ब्रह्मचारी, रोहताश रावत, जिले सिंह गुर्जर, दारा सिंह, राजाराम गोलवा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें