फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 02 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : Demo Pic

महेंद्रगढ के कनीना में तलवाना से महेंद्रगढ मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मोत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तलवाना निवासी रवींद्र(30) बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ की ओर जा रहा था। बवाना के पास अचानक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें रवींद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे बाइक सवार को चोटें आईं हैं। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
Next
AU ऐप में पढ़ें