महेंदगढ़ के कनीना में पुलिस ने बुधवार को 4 ओवरलोड बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। आजकल ट्रैक्टर-ट्रालियों का उपयोग कृषि कार्य के लिए कम तथा कॉमर्शियल कार्यों के लिए ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। आए दिन सैकड़ों ट्रैक्टर रोड़ी-बजरी, डस्ट व पत्थर, ईंटों से भरे गुजर रहे हैं। जिससे नियमों की अवहेलना हो रही है। जिला पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के निर्देश पर सिटी पुलिस ने बजरी से लदे 4 ट्रैक्टर-ट्रालीयों को जब्त किया है जो कनीना बस स्टैंड क्षेत्र से गुजर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य चालकों में हड़कंप मच गया। एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि जिस थाना क्षेत्र से ओवरलोड वाहन गुजरते मिले ऐसे में संबधित थाना अध्यक्ष जिम्मेवार होंगे।