मंडी अटेली। गांव गुजरवास से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। गांव गुजरवास निवासी गोपाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसने अपनी बाइक बजाज कैलिबर को घर से बाहर खड़ा कर रखा था। कुछ समय बाद उसे वहां अपनी बाइक नहीं मिली। उसने आसपास इस बारे में पूछताछ की लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला।