महेंद्रगढ़। नगरपालिका महेंद्रगढ़ की चेयरपर्सन रीना बंटी सहित 12 नपा पार्षद पालिका में स्टाफ की कमी को लेकर जिला उपायुक्त से मिले। बुधवार को जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़ आए हुए थे। इसी दौरान नपा चेयरपर्सन रीना बंटी ने नगरपालिका की कमियों से उपायुक्त को अवगत करवाया। चेयरपर्सन ने बताया कि नगरपालिका में रिक्त पड़े सभी पद जल्द से जल्द भरे जाएं ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा नपा सचिव राजाराम तथा बिल्डिंग इंसपेक्टर के पास अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ है उसे भी खत्म किया जाए ताकि यहां की पालिका की व्यवस्था बनी रहे तथा लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर डा. तरूण यादव, मनीष सैनी, कृष्णा जांगड़ा, रमेश बोहरा, सुरेंद्र बंटी, कृष्ण भिंडी, मोनिका सैनी, देवेंद्र सैनी, नरेंद्र खन्ना, विष्णु, विजय महायच उपस्थित थे।