महेंद्रगढ़। गांव नांगल के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव हुमायुपुर निवासी कुलदीप पुत्र मामन (25) बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था कि सामने से आ रही है इनोवा गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदीप निवासी मोहनपुर के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।