मंडी अटेली। गांव रातां में हनुमान मेले में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में गोपाल दास की ढाणी प्रथम और ढोकिया की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालीवाल की जूनियर प्रतियोगिता में राता प्रथम व कारौली द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में लोहारू का युवक त्रिलोक अव्वल रहा, वहीं ऊंची कूद में भिवानी के सुनील ने बाजी मारी। बुजुर्गों की दौड़ में कागलावास गांव के दिलीप सिंह प्रथम व बौचडिय़ा गांव का शादीराम दूसरे स्थान पर रहा। योगा में सूलनी स्कूल के विद्यार्थी अव्वल रहे। विजेता खिलाड़ियों को गांव राताकलां की सरपंच मधुबाला, राताखुर्द का धर्मचंद व पूर्व सरपंच टिल्लू ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राताकलां की सरपंच मधुबाला ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता से युवाओं में रूचि बढ़ती है। इस प्रकार की प्रतियोगिता गांव में होती रहनी चाहिए। इस मौके पर मुकेश एडवोकेट, ठेकेदार राकेश, सहीराम, राजेश, धर्मन्द्र, ढिल्लू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।