फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के पिता के साथ पांच हजार की ठगी

Sat, 03 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एक ठग गिरोह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी के पिता से ठगी कर उससे पांच हजार रुपये ले लिए। इसके बाद ठग भाग गए।
विज्ञापन

हुआं यूं कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन निवासी बुजुर्ग कर्ण सिंह ने महेंद्रगढ़ रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से पांच हजार रुपये निकलवाए थे। जहां से गिरोह के सदस्य उनका पीछा करने लग गए। गिरोह के सदस्यों ने उनको झांसे में लेकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद कैंटीन में जाने की बात कहीं। बुजुर्ग भी प्रलोभन में आ गया तथा उनके साथ चल दिया। जहां पर जाकर उन्होंने बुजुर्ग को ठगी में फांसना शुरू कर दिया। बुजुर्ग को साबुन की टिकिया दी व उसमें 36 हजार रुपये की लाटरी निकलने की बात कहीं। इसके साथ बुजुर्ग को इसके लिए 18 हजार रुपये जमा करवाने की बात कही। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि उसके पास तो पांच हजार रुपये ही हैं। जिस पर गिरोह के एक अन्य सदस्य ने बाकी रुपये होने की बात कहीं व निकलने वाले रुपयों में हिस्सा डालने का सौदा कर लिया। बुजुर्ग ने पांच हजार रुपये उनको दे दिए। इसके बाद उन्होंने एटीएम से रुपये निकालने का झांसा देकर बुजुर्ग को चकमा देकर फरार हो गए। बुजुर्ग को बाद में पता चला की वह तो ठगी का शिकार हो गया। तब उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तक तो बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें