फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन दरबार में आई में 376 शिकायतें

Sat, 03 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना संदीप सिंह इंजीनियर की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा बीडीपीओ कार्यालय कनीना में खुले दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में 376 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें नई पेंशन बनवाने के लिये 205, जिन लोगों की पेंशन उनके बैंक, पोस्ट ऑफिस के खाते में नहीं आ रही उनकी 145 शिकायत प्राप्त हुई। दरबार में शिकायत सुनते हुए एस.डी.एम. संदीप सिंह ने कहा कि सरकार प्रत्येक हर उस योग्य आवेदक तक सरकारी योजना का लाभ देना चाहती है जो उसका हक है। इसके लिए आवश्यक है कि लोग अपने काम को लेकर सरकारी कार्यालयों और सरकार द्वारा आयोजित दरबारों में आकर अपनी समस्या रखें। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कनीना ओमप्रकाश, सीएचसी के ईंचार्ज डा. सुन्दरलाल, दन्त विशेषज्ञ डा. दिनेश, अशोक कुमार ब्रांच मैनेजर कोपरेटिव बैंक, योगेंद्र कुमार सीएससी खेडी, सुनील गुप्ता, राहुल शर्मा, अजय जांगडा, अरविन्द शर्मा, हितेश तंवर, अजय शर्मा लिसान, हिमांशु राणा, अरुण यादव व सज्जन सिंह के साथ अन्य लोग उपस्थित थें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें