रिटायर फौजी इंद्र सिंह को साल में तीन से चार बार सर्पदंश की पीड़ा झेलनी पड़ती थी। यह सिलसिला 1991 से शुरू हुआ और 2010 तक चला। वर्ष 1991 में पहली बार इंद्रसिंह को ड्यूटी के दौरान सांप ने डसा। इसके बाद यूपी, पुंछ, राजौरी और किन्नौर समेत कई जगहों पर ड्यूटी के दौरान उन्हें सर्प दंश झेलना पड़ा। मगर हर बार इंद्रसिंह की जान बचती रही।
नारनौल। गांव आजमपुर सिहार में सोमवार सायं को ईंधन लेने गई महिला की सांप डंस लेने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्यवाही कर शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। सोमवार सायं करीब साढ़े पांच बजे गांव आजमपुर सिहार निवासी 26 वर्षीय सुमन पत्नी नरेश अपने घर के पास जलाने के ईंधन लेने के लिए गई थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। इस पर परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन महिला ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।