फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर चोरी मामले का एक ओर आरोपी काबू

Wed, 07 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महावीर चौकी पुलिस ने बाईपास स्थित किंग होटल के नजदीक चोरी के डंपर बचने के एक और नामजद आरोपी गजानंद निवासी मुसनौता को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने  मंगलवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी को  न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गत रविवार को महावीर चौकी इंचार्ज गुणपाल को  सूचना मिली थी कि नारनौल बाईपास पर एक होटल के नजदीक तीन लोग चोरी के  डंपर को बेचने की फिराक में हैं। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज व एससी राकेश,  सतबीर व सिपाही सुधीर के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तो तीनों आरोपी पुलिस को  देखकर रोड के नजदीक बाजरे के खेत में भाग गए। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी  सोनू व राकेश को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि एक आरोपी गजराज उर्फ  गजानंद  निवासी मौसनुता भागने में कामयाब हो गया। इस नामजद आरोपी को पुलिस ने  मंगलवार को काबू कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें