नारनौल। बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में अशोक दास नारनौलिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला प्रभारी डॉ. प्रदीप अंबेडकर उपस्थित थे। डॉ प्रदीप अंबेडकर ने कहा कि गांव बिहाली में जो लूटपाट हुई थी। उसमें जिला प्रशासन ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया हैं। वहीं जिला महेंद्रगढ़ में जो गेहूं गरीब परिवारों को मिलना था वह गेहूं सीधा मीलों के अंदर जा रहा है। जिससे गरीब परिवारों वह गेहूं नहीं मिला रहा। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर उचित से उचित कार्रवाई करने की मांग की। वहीं जिला प्रशासन आरोपियों को पकड़ने में देरी करती है तो पार्टी प्रशासन व सरकार के प्रति धरना प्रदर्शन कर अपना रोष जताएंगी। बैठक में सर्वसम्मति से सतीश कुमार मित्रपुरा को विधानसभा नारनौल का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सतीश कुमार, मनोज सैनी, जोगेंद्र सिंह, दलबीर, रामसिंह, प्रभुदयाल, माडूराम, बीडी यादव, रोशन व अजीत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।