फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की छापामारी की अफवाह से शहर के बाजार हुए बंद

Sat, 12 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में शुक्रवार को आयकर विभाग और आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा छापे  मारे जाने की अफवाहेें दिनभर चलती रहीं। इससे व्यापारियों और दुकानदारों में भारी बैचेनी देखी गई। बड़े व्यापारियों एवं दुकानदारों ने छापे के डर से बाद दोपहर अपने-अपने प्रतिष्ठान व दुकानें बंद कर दी। इसको देख कर छोटे दुकानदारों ने भी छापेमार कार्रवाई के भय से अपनी  दुकानें बंद रखी। आज शहर में आलम यह रहा कि बाद दोपहर लोगों को उनकी जरूरत का सामान भी नहीं मिला। सर्राफा बाजार शादियों के बावजूद अचानक बंद कर दिया गया वहीं अनाजमंडी के सभी व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठान बंद करके दुकानों के बाहर बैठे देखे गये। समाचार लिखे जाने तक महेंद्रगढ़ में किसी भी व्यापारी या दुकानदार के विरुद्ध कोई छापेमार कार्रवाई नहीं की गई थी। लोग केवल अफवाहें उड़ा रहे थे और इन अफवाहों के आधार पर ही आज शहर के  व्यापारियों  में बेचैनी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें