बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
नारनौल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा चलाए जा रहे बिजली चोरी पकड़ों अभियान के तहत निगम की टीम ने कार्यकारी अभियंता जगदीश चंद्र जैन के नेतृत्व में मंगलवार को गांव बापडोली और नांगलकाठा में बिजली चोरी अभियान चलाया गया। इसमें निगम की टीम ने आधा दर्जन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पाया गया। इस पर निगम की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज किए तथा निगम के निर्देशानुसार जुर्माना भी लगाया गया। वहीं जुर्माना राशी न भरने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ निगम के थाने रेवाड़ी में भारतीय विद्युत अधिनियम 2007 की धारा 135 के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। निगम के कार्यकारी अभियंता जगदीश चंद्र जैन ने बताया कि निगम ने पिछले करीब एक माह से बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया हुआ है। इसमें अनेक लोगों को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इन पर जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने कहा कि निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे अपना वैध कनेक्शन ले, उन्हें किसी भी सूरत में बिजली चोरी नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से घरों में एलईडी व कम बिजली खपत के उपकरणों का उपयोग करने का आह्वान किया है ताकी बिजली की खपत कम हो।